हरियाणा : बस स्टैंड पर लंबा इंतजार होगा खत्म, अब घर बैठे जान सकेंगे रोडवेज बस की रियल लोकेशन
हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई पहल की है। अब बसों की लोकेशन और टाइम टेबल की जानकारी यात्रियों को घर बैठे मिल सकेगी। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि जियो ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए हर बस में जीपीएस डिवाइस लगाया जाएगा, जो बस की लोकेशन अपडेट करता रहेगा। इस नई व्यवस्था से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि उनकी यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी।
विभाग की तरफ से तैयार इस वेबसाइट के माध्यम से यात्री अपनी बस की वास्तविक समय (रियल टाइम) स्थिति देख सकेंगे। अब बस कितनी देर में पहुंचेगी, किस स्थान पर है और कितनी दूरी तय कर चुकी है। इससे बस स्टैंड पर लंबे समय तक इंतजार करने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
लाइव ट्रैकिंग सिस्टम से यात्रियों को सुविधा होगी
हिसार रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि रोडवेज की बसें में नया लाइव ट्रैकिंग सिस्टम आने से यात्रियों की काफी फायदा मिलेगा। इससे लाइव ट्रैकिंग माध्यम से बसों की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही बसों में टाइम टेबल यात्री घर बैठे ही जानकारी ले सकेंगे। जिससे सफर कूरने में सुविधा होगी।

