Haryana weather update : हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून, आज आठ जिलों में होगी तेज बारिश
हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। फिलहाल हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है, लेकिन कई जिलों में अब भी बारिश जारी है, लेकिन काफी जिले अभी भी बारिश से वंचित है। इसलिए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होना वाला है और इस बार प्रदेश के हर जिले में तेज बारिश की संभावना है।
हरियाणा में बारिश इस बार ठीक हुई, लेकिन काफी जिलों में जहां ज्यादा बारिश हो गई है, वहीं कुछ में सामान्य से कम बारिश रही है। इसके कारण् जिन जिलों में कम बारिश हुई है वहां पर धान की खेती करने वाले किसानों को परेशानी हो रही है।
हालांकि वीरवार को रोहतक जिले में तेज बारिश हुई है, लेकिन जींद जिले में इस बार सामान्य से कम बारिश है। इसके कारण यहां के किसानों को धान की फसल के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जबकि जींद जिले के साथ लगते जिलों में काफी अच्छी बारिश हुई है।
प्रदेश के इन आठ जिलों में आज होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हरियाण के आठ जिलों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने इस जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 जुलाई यानी शुक्रवार को : पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत और कैथल बारिश होगी।
हालांकि इन जिलों में पहले भी अच्छी बारिश है और धान की फसल के किसानों को बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में 27 जुलाई को मानसून दोबारा से सक्रिय होने वाला है। जहां पर हरियाणा के प्रत्येक जिले में अच्छी बारिश होगी।