Movie prime

Haryana Transport : हरियाणा रोडवेज की बस टिकट आनलाइन बुकिंग होगी शुरू, विभाग जल्द वेबसाइट जारी करेगा

रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, जयपुर और पांवटा साहिब जैसे प्रमुख रूट्स पर चलने वाली बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा फिर से शुरू होगी
 

रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, जयपुर और पांवटा साहिब जैसे प्रमुख रूट्स पर चलने वाली बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा फिर से शुरू होगी। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। रोडवेज की ओर से जल्द ही बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह सेवा पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी थी, जिसके कारण यात्रियों को काउंटर पर लंबी कतारों में लगकर टिकट लेनी पड़ती थी। या कई बार रोडवेज की बसों में बैठने के बाद टिकट मिलती है। लेकिन अब फिर से पहले की तरह रोडवेज की बसों में सीट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से लोग यात्रा से पहले अपनी सीट बुक कर सकेंगे। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से नई वेबसाइट जारी की जाएगी। इसी माध्यम से यात्री टिकट बुक कर सकेंगे।

रोडवेज महाप्रबंधक हिसार राहुल मित्तल ने बताया कि रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को सीट उपलब्धा में राहत मिलेगी। ये सुविधा त्योहारी सीजन में लाभकारी होगी।

पहले इन जगहों के लिए बुकिंग शुरू होगी

हिसार से चंडीगढ़ एसी और नॉन एसी बस सेवा
हिसार से शिमला
हिसार से पोंटा साहिब
हिसार से यमुनानगर
हिसार से गुरुग्राम एसी नॉन एसी
हिसार से दिल्ली एसी
हांसी से चंडीगढ़
हांसी से दिल्ली
हिसार से जयपुर
हिसार से हरिद्वार रूट पर पहले
ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।

ऐसे ऑनलाइन बुक कर सकेंगे टिकट

सबसे पहले वेबसाइट खोलकर अपना रूट और यात्रा की तारीख चुनना होगा। बस का चयन करना होगा। सीट मैप में जाकर अपनी पसंद की सीट चुननी होगी। फिर नाम, मोबाइल नंबर जैसी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। अंत में ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से टिकट बुक करनी होगी। बुकिंग होने के बाद टिकट का मैसेज मोबाइल पर मिलेगा। जिसे यात्रा के दौरान दिखाना होगा। इससे यात्रियों के लिए सफर करना आसान होगा। बस स्टैंड पर लाइन में लगकर टिकट नहीं लेना पेड़ेगा।

FROM AROUND THE WEB