Haryana Weather: हरियाणा में अलसुबह एक नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज इन जिलों में जमकर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बता दे की आज सभी 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम और कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा गया है। प्रदेश के ाकि जिलों में आज जमकर बारिश के आसार है। बता दे की मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी है। हरियाणा में मानसून टर्फ पहुंचने से कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23, 27 और 28 जुलाई को लेकर तेज बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है।
आज 22 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बता दे की आज सभी 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम और कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।
प्रदेश में तापमान
लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दे की दोपहर का तापमान 26.6 से 36.6 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस कम था।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार शाम 5 बजे तक अम्बाला में 18.1, हिसार में 5, करनाल में 2.8, फरीदाबाद में 0.5, कौल कैथल में 1.0, महेन्द्रगढ़ में 12.0, सोनीपत में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भिवानी व सिरसा में मामूली बूंदाबांदी हुई। रात्रि को हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से लगातार बंगाल की खाड़ी की मौसम प्रणालीयों द्वारा लगातार मानसून टर्फ राजस्थान पर बनीं हुई थीं। जैसे ही उन मौसम प्रणालियों का असर समाप्त हुआ मानसून टर्फ हरियाणा के उत्तरी हिस्सों मैं यानी तराई क्षेत्रों में पहुंच गई, जिससे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बता दे क़ि अलसुबह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने से मानसून टर्फ हरियाणा एन.सी. आर. दिल्ली पर एक बार फिर से पहुंच गई है जिसकी वजह से हरियाणा में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधिर्या दर्ज की जा रही हैं।