Movie prime

Heavy Rain Alert :  राजस्थान-हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी आफत की बरसात, IMD ने जारी किया भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ( IMD ) ने आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज अंबाला, कुरूक्षेत्र, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद,  कैथल, करनाल,  रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश हो सकती है।Heavy Rain Alert
 

Heavy Rain Alert : देश के कई राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है।  बता दे की मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  वहीँ राजस्थान में भारी बारिश के चलते आज 20 जिलों में छुट्टी का एलान कर दिया है। अगस्त का महीना खत्म होने वाला है लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार (25 अगस्त) को राजधानी दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान हरियाणा यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

दिल्ली-NCR में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश का अनुमान है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


 

हरियाणा में आज का होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग ( IMD ) ने आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज अंबाला, कुरूक्षेत्र, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद,  कैथल, करनाल,  रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश हो सकती है।Heavy Rain Alert

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अयोध्या में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

वहीं बिहार के करीब 20 जिलों में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, नालंदा और भागलपुर जैसे जिले शामिल हैं। हालांकि इसके बाद मॉनसून कुछ कमजोर पड़ सकता है।Heavy Rain Alert

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन से चार दिन राजस्थान में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. अगर राजस्थान में सोमवार के मौसम की बात करें तो अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है तो उदयपुर, राजसमंद और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

कल राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम 

इसके अलावा मंगलवार (26 अगस्त) को प्रदेश के करीब 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट ( Yellow Alert )  है, जबकि मंगलवार (26 अगस्त) को पाली, जालौर और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert) है. लगातार बारिश के अलर्ट को देखते हुए राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में जिला प्रशासन की तरफ से अवकाश घोषित किया गया है. 

पहाड़ों पर आफत की बारिश

पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर लगातार जारी है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जैसे जिलों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बादल फटने से बाढ़ आ गई है जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।Heavy Rain Alert

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।