Movie prime

New Highlevel Bridge : हरियाणा से चंडीगढ़ जाने के लिए बनेगा हाईलेवल ब्रिज, कनेक्टिविटी बढ़ने से मिलेगी जाम से राहत 

अब बरसात में भी चंडीगढ़ से पंचकूला, आईटी पार्क और मनीमाजरा के लिए कनेक्टिविटी बनी रहेगी
 
 

हरियाणा को राजधान चंडीगढ़ जाने के लिए जाम से राहत दिलाने व कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्लान तैयार किया है। फिलहाल बरसात हो जाने के बाद जलभराव हो जाता है और पंचकूला से चंडीगढ़ जाने के लिए जाम का सामना करना पड़ता है, लेकिन  अब बरसात में भी चंडीगढ़ से पंचकूला, आईटी पार्क और मनीमाजरा के लिए कनेक्टिविटी बनी रहेगी।

इसके लिए प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग सेक्टर 26 बापूधाम-शास्त्रीनगर के बीच सुखना चो पर बने कॉज वे को हाईलेवल ब्रिज से बदलने जा रहा है। हाईलेवल ब्रिज के 28.5-28.5 मीटर के दो स्पैन बनेंगे। ब्रिज की चौड़ाई 26.60 मीटर होगी। इसके दोनों साइड 9.5-9.5 मीटर का कैरिज वे होगा। दोनों साइड 2.5-2.5 मीटर के फुटपाथ एवं साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। सेंट्रल बर्ज पर स्ट्रीट लाइट्स लगेंगी। ब्रिज की आरसीसी रेलिंग बनेगी, जिस पर तीन-तीन लेन में व्हीकल दौड़ेंगे।

इस ब्रिज की कंसल्टेंट (जनरल हाईवेज एंड इंफ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा बनाई ड्राइंग को चंडीगढ़ हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी ने अप्रूवल दे दी है। इसकी मिनिट्स आते ही हाईलेवल ब्रिज का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसकी प्रशासन की सीनियर स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी से अप्रूवल होगी। इसके बाद हाईलेवल ब्रिज बनाने का टेंडर कॉल किया जा सकेगा।

पंचकूला, मनीमाजरा और आईटी पार्क के लिए एक नया रास्ता बनाने के लिए प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी ने पिछले साल ही सुखना चो पर हाईलेवल ब्रिज बनाने की इंजीनियरिंग विभाग को डायरेक्शन दी थी। इसके बाद ही प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने हाई लेवल ब्रिज की डिजाइन बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की।

पानी का उफान आने पर रुक जाता है रास्ता 

बरसात में सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने से सुखना-चो में पानी उफान पर आ जाता है। पानी छोड़ते ही सुखना-चो पर सेक्टर 26 और शास्त्री नगर के बीच बने कॉजवे पर बैरिकेडिंग की जाती है। बाकायदा पुलिस का पहरा बैठाया जाता है, ताकि कोई भी व्हीकल कॉजवे से न निकले। बरसाती पानी का बहाव इतना तेज होता है कि कॉजवे को भी तोड़ सकता है। दो साल पहले ऐसा हो भी चुका है। इससे दोनों साइड की रोड को नुकसान पहुंचा था। लेक के गेट बंद करने के बाद कई दिनों तक कॉजवे की रिपेयर करनी पड़ी थी।

मध्यमार्ग को मिलेगी राहत

यह रोड इतना बिजी है कि पंचकूला, आईटी पार्क और मनीमाजरा जाने वाले ज्यादातर व्हीकल चालक मध्यमार्ग के जाम में न जाकर इसी मार्ग से गुजरते हैं। लेकिन बरसातों में सुखना के फ्लड गेट खुलने पर यह सड़क व्हीकल्स के लिए रोक दी जाती है। ऐसे में चंडीगढ़ से पंचकूला, आईटी पार्क और मनीमाजरा के लिए केवल मध्यमार्ग का ही विकल्प रह जाता है। ऐसे में मध्यमार्ग पर जाम लगता है।

हाईलेवल ब्रिज बनने से पंचकूला के लिए एक और पक्का रूट

चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने कहा कि सुखना चो पर बने कॉजवे को हाईलेवल ब्रिज में बदला जाएगा। इसकी ड्राइंग को चंडीगढ़ हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी ने मंजूरी दे दी है। कमेटी मीटिंग के मिनिट्स अप्रूव होने के बाद ही हाईलेवल ब्रिज बनाने का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और अप्रूवल होते ही टेंडर लगाया जाएगा। इस ब्रिज के बनने से -चंडीगढ़ से पंचकूला, मनीमाजरा और आईटी पार्क के लिए एक और पक्का रूट बन जाएगा। अभी बरसातों में सुखना चो पर बने कॉजवे को बंद किया जाता है।