Movie prime

Hisar Airport : हिसार एयरपोर्ट से जम्मू और अहमदाबाद के लिए 16 अप्रैल से शुरू हो सकती हैं उड़ानें

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विंटर शेड्यूल की समाप्ति के साथ ही एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ने जा रहा है
 

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विंटर शेड्यूल की समाप्ति के साथ ही एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ने जा रहा है। आगामी 16 अप्रैल से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए नई उड़ानें शुरू हो सकती हैं। खास बात यह है कि ये फ्लाइट्स वाया जयपुर और वाया चंडीगढ़ होकर संचालित की जाएंगी।

समर शेड्यूल में इन दो रूटों पर फ्लाइट की डिमांड भेजी गई है। हालांकि गर्मियों का यह शेड्यूल मार्च माह में ही जारी हो जाएगा लेकिन नाइट लैंडिंग के लिए जारी किया गया लाइसेंस 16 अप्रैल से ही इफेक्टिव होगा। ऐसे में ये दोनों फ्लाइट भी इसी तारीख से शुरू किए जाने की उम्मीद है।

हिसार एयरपोर्ट के विंटर सीजन के शेड्यूल पर एक नजर

जम्मू और अहमदाबाद की उड़ानों का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। अब इन्हें कनेक्टिंग रूट्स के साथ जोड़ा गया है। 

अहमदाबाद फ्लाइट: यह उड़ान हिसार वाया जयपुर से अहमदाबाद संचालित किया जाएगा। जम्मूफ्लाइट: इस सेवा को हिसार वाया चंडीगढ़ से जम्मू संचालित किया जाएगा। इससे न केवल सीधा सफर करने वालों को फायदा होगा, बल्कि राजस्थान और पंजाब/हरियाणा की राजधानियों के बीच भी आवाजाही सुगम होगी।

28 को विंटर शेड्यूल समाप्त

वर्तमान में चल रहा विंटर शेड्यूल 28 मार्च को समाप्त हो जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, समर शेड्यूल को इससे पहले ही आधिकारिक मंजूरी मिल जाएगी। विंटर शेड्यूल के दौरान जहां चंडीगढ़ और जयपुर के लिए फेरे बढ़ाए गए थे।

FROM AROUND THE WEB