Movie prime

Hisar Airport : हिसार एयरपोर्ट से जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स सेवाएं होगी शुरू 

 

हिसार एयरपोर्ट से जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स सेवाएं आरंभ होंगी। एयर कार्गो टर्मिनल का काम भी इस वित्त वर्ष में आरंभ होगा। इसके अलावा शहर में पीएम मत्स्य योजना के तहत फिश मार्केट भी बनाई जाएगी।

राज्य बजट में हिसार व फरीदाबाद में फिश मार्केट के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। करीब 30 करोड़ की लागत से हिसार में पशु चिकित्सा महामारी केंद्र भी बनाया जाएगा। बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार और हांसी के लिए कई घोषणाएं की हैं। जिनका शहरवासियों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं, इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए सक्षम योजना शुरू की है जिसमें 500 करोड़ का प्रावधान है।

हिसार जिले को इंडस्ट्रीज, स्वास्थ्य, स्पोर्ट्स से लेकर कृषित व पशुपालन तक क्या मिला

इंडस्ट्रीज : इंडस्ट्रियल एरिया का सुधार होगा। प्रदेश के बजट में स्थानीय निकाय की लिमिट के अंदर आ चुके इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए सक्षम योजना शुरू की है जिसमें 500 करोड़ का प्रावधान है। इसका लाभ हिसार इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगा। एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट फैसिलेशन सेंटर बनेगा।

स्वास्थ्य में क्या मिला 

 हिसार के नागरिक अस्पताल में 200 से बढ़ाकर 300 बेड की मिलेगी सुविधा। जिला अस्पताल में कैथ लैब की होगी स्थापना। अमृत फारमेसी स्टोर भी खुलेगा। 

स्पोर्ट्स: हिसार में यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। 5 जिलों में यूथ हॉस्टल के लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। संथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनेगा। खेलो इंडिया लघु केंद्र बनेगा।

एनर्जी: धान की पराली से बायोमास बिजली तैयार होगी। प्रदेश में 200 मैगावाट बिजली उत्पन्न करने का प्रावधान किया गया है। हिसार में भी प्लांट्स बनेंगे। हिसार में वेस्ट से एनर्जी का प्लांट भी तैयार होगा। कलस्टर स्तर पर हिसार, हांसी, नारनौंद, सिवानी, आदमपुर से वेस्ट लाकर ऊर्जा तैयार की जाएगी।
निगरानी एवं सुरक्षाः इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। बजट में प्रावधान किया गया है। इम्प्रूव्मेंट ट्रस्ट में कार्यालय बनाया जाएगा। शहर में सीसीटीवी लगेंगे, जिससे चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। स्ट्रीट लाइटस का संचालन, ऑनलाइन चालांनिंग भी होगी।

कृषि व पशुपालन : पीएम मत्स्य योजना के तहत हिसार में मछली मंडी बनाई जाएगी। हिसार व फरीदाबाद के लिए 100 करोड़ का प्रावधान। हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनेगा, 30 करोड़ का प्रावधान किया गया। बहुउद्देशीय पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र बनेगा, बजट में 5 करोड़ का प्रावधान।

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई बनेगी। हर जिले में एक इकाई की घोषणा। प्राकृतिक-जैविक कृषि उत्पाद बेचने के लिए मंडियों में जगल उपलब्ध होगी। उत्पादों की टेस्टिंग व परमाणीकरण के लिए लैब भी बनेंगी। स्मार्ट एग्रीकल्चर योजना के तहत एचएयू को प्रदेश में 2 हजार एकड़ में कलस्टर स्थापित करने की घोषणा। प्रदेश में प्राकृतिक खेती आरंभ करने में एचएयू की अहम भूमिका होगी।

रोड एवं बाइपासः गांव मुकलान, सरसौद और चौधरीवास में बाइपास बनाए जाएंगे। इसकी घोषणा सीएम ने बजट में की है। इन गांवों के बीच से अभी हाइवे गुजर रहे हैं।
भूमि सुधार : प्रदेश के बजट में 1.40 लाख लवणीय भूमि के सुधार की घोषणा की है। हिसार व हांसी जिला में काफी लवणीय भूमि है।

FROM AROUND THE WEB