Movie prime

Flight Canceled : हरियाणा की ऐसी भी विमान, जिसकी मात्र तीन यात्रियों ने टिकट की बुक 

तकनीकी खराबी से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट कैंसिल

 

देश के कई एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या फ्लाइट की संख्या से ज्यादा है, वहीं हरियाणा के हिसार में बना एयरपोर्ट यात्रियों के लिए तरस रहा है। जहां पर फ्लाइट के लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भर रही फ्लाइट को मात्र तीन यात्री ने ही टिकट को बुक करवाया।

इसके कारण फ्लाइट का संचालन करने वाली कंपनी भी सकते में आ गई। हालांकि बाद में इस फ्लाइट को तकनीकी कारणों के चलते रद कर दिया। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खामियों के चलते 43 सीटर फ्लाइट का रूट कैंसिल करना पड़ा। हालांकि यह नहीं बताया कि आखिर तकनीकी खामी क्या थी।

हिसार से अयोध्या वाले रूट पर एलाइंस एयर की फ्लाइट को अभी यात्री मिल रहे हैं। इसमें लगातार 50 के आसपास यात्री सफर कर रहे हैं। सप्ताह में दो दिन यह फ्लाइट हिसार से अयोध्या व अयोध्या से हिसार जाती है। मामले की पुष्टि एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने की है।

अयोध्या व दिल्ली के हर शुक्रवार व रविवार को है हिसार एयरपोर्ट से पलाइट हिस्सर एयरपोर्ट से देश की राजधानी दिल्ली की भी हवाई सेवाएं हैं। दिल्ली व अयोध्या के लिए हर शुक्रवार व रविवार को हिसार से पलाइट है।

उसी दिन बापसी भी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की थी। इसके बाद सीएम नायब सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाओं का शुभारंभकिया था।

तीन यात्रियों ने बुक कराई थी टिकट

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार हर सोमवार व शुक्रवार को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खामियों के चलते कैंसिल हो गई। चंडीगढ़ जाने वाली शुक्रवार की पलाइट में 3 पैसेंजर्स ने टिकट बुक करवाई थी। सभी पैसेंजर एयरपोर्ट पर भी पहुंच गए थे, मगर जब प्लेन को उड़ान भरनी थी तो उस समय इस फ्लाइट को कैंसिल कर दिया।