HSVP Portal : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में जमीन खरीद का बदला तरीका, सरकार ने लांच किया नया पोर्टल
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्लाट व मकान बेचने के तरीके में बदलाव आ गया है। इसके लिए सरकार की तरफ से नया पोर्टल लांच किया है और अब इसी से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन की खरीद फरोख्यत होगी।
प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) शानदार योजना लेकर आया है। करोड़ों रुपये खर्च कर संपत्ति खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि दस्तावेज सही हैं या नहीं और प्रापर्टी डीलर धोखाधड़ी में न फंसा दे।
अब इस समस्या का समाधान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अपने नए प्राइवेट प्रापर्टी सेल-परचेज पोर्टल के जरिए कर दिया है। यह पोर्टल खरीदार और विक्रेता दोनों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद प्लेटफार्म के रूप में सामने आया है। एचएसवीपी की तरफ से शुरू किए गए इस आनलाइन पोर्टल पर केवल वेरिफाइड फ्रीहोल्ड प्रापर्टीज की ही खरीद-फरोख्त की जा सकती है।
इससे फर्जी दस्तावेजों या विवादित संपत्तियों के खतरे को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार का ब्रोकर या कमीशन शामिल नहीं है, जिससे लोगों को सीधे फायदा मिलेगा। इस पोर्टल की खासियत यह है कि यह दोनों पक्षों के लिए फायदे का सौदा बन रहा है। विक्रेता को ई-आक्शन प्रक्रिया के जरिए बेहतर दाम मिलने की संभावना है।
अभी इन शहरों से शुरुआत
यह सुविधा पूरे हरियाणा के प्रमुख शहर पंचकूला के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे शहरी क्षेत्रों में प्रापर्टी लेन-देन का तरीका तेजी से बदल रहा है।
इस दिन होगी ई-आक्शन
एचएसवीपी के अनुसार, पोर्टल पर सूचीबद्ध संपत्तियों की ई-आक्शन 30 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक करवाई जाएगी। इच्छुक खरीदारों को 29 अप्रैल 2026 तक फ्री रजिस्ट्रेशन करना होगा।
यह सुविधा आम लोगों को लिए फायदेमंद है। पोर्टल के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एचएसवीपी की तरफ से जिले के अलग-अलग जगहों पर छह अवेयरनेस कैंप भी लगाए गए हैं।
बलराज, एसडीओ सर्वे, स्टेट आफिस, एचएसवीपी।

