Movie prime

HSVP दस शहरों में प्लाट, फ्लैट व प्रॉपर्टी की करेगा आनलाइन नीलामी, जल्द ही करें आवेदन 

HSVP की तरफ से दस शहरों की प्रॉपर्टी को दो चरण में ई नीलामी करवाई जाएगी 

 

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी HSVP में प्लाट लेने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। एचएसवीपी द्वारा हरियाणा के दस शहरों में प्लाअ, फ्लैट व अन्य प्रॉपर्टी की आनलाइन बिक्री करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए है। जहां पर प्रॉपर्टी के लिए आनलाइन बोली लगाने वालों को यह प्लाट, फ्लैट अलाट किए जाएंगे।  

यह प्रॉपर्टी आनलाइन बोली देने वालों को एचएसवीपी के नियमानुसार दी जाएगी। इन दस शहरों में एचएसवीपी की तरफ से 2000 से अधिक संपत्तियों की बिक्री के लिए पहचान की गई है। एचएसवीपी की तरफ से पिछले साल भी 4000 संपत्तियों की ई नीलामी की थी, लेकिन उस समय कुछ प्रॉपर्टी नीलामी से बच गए थे। इसलिए इस बार इन प्रॉपर्टी के रेट को बदला गया है। 

फरवरी से शुरू करेगा प्रॉपर्टी की आनलाइन बिक्री 

एचएसवीपी की तरफ से दस शहरों में मौजूद 2000 प्रॉपर्टी के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत फरवरी, मार्च और अप्रैल माह के लिए विशेष शेड्यूल तैयार किया गया है। एचएसवीपी के अनुसार तीन माह में कुल छह बार ई-नीलामी करवाई जाएगी।

प्राधिकरण के अनुसार इस बार मुख्य रूप से उन फ्लैट्स पर ध्यान केंद्रित किया गया है जो काफी समय से खाली पड़े हैं। विशेष रूप से बीपीएल (BPL) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणियों के लिए बनाए गए फ्लैट्स को इस नीलामी प्रक्रिया के जरिए बेचा जाएगा।

एचएसवीपी इन दस शहरों में बचेगा फ्लैट व अन्य प्रॉपर्टी 

एचएसवीपी में हाउसिंग बोर्ड का विलय किया जा चुका है। ऐसे में हाउसिंग बोर्ड की प्रॉपर्टी को एचएसवीपी की तरफ से आनलाइन नीलामी करवाई जाएगी। हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार पहले चरण में अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा के सेक्टरों में फ्लैट, प्लाट व अन्य संपत्तियों की ई नीलामी करवाई जाएगी। इन शहरों में ई नीलामी की तिथि 18 फरवरी, 9 मार्च और 1 अप्रैल निर्धारित की गई हैं।

एचएसवीपी ने दूसरे चरण में दूसरे शहरों को शामिल किया गया है। दूसरे चरण की ई नीलामी में फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, झज्जर, रतिया, सिरसा, टोहाना, घरौंडा, कैथल, करनाल, नरवाना, पानीपत शहर को शामिल किया गया है। दूसरे चरण की ई नीलामी 25 फरवरी, 17 मार्च और 15 अप्रैल  को करवाई जाएगी। 

एचएसवीपी बयाना राशि और पंजीकरण की शर्तें

ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। नियम के अनुसार ईएमडी (EMD) यानी बयाना राशि नीलामी शुरू होने से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक जमा करानी अनिवार्य है। जिन शहरों में नीलामी 25 फरवरी से शुरू हो रही है, वहां के लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सेक्टरों के आसपास स्थित आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के फ्लैट, जो लंबे समय से अलॉटमेंट की राह देख रहे थे, अब आम जनता के लिए उपलब्ध होंगे।

FROM AROUND THE WEB