Movie prime

केदारनाथ में भारी भीड़, टोकन व्यवस्था हुई लागू, उसके बाद व्यवस्था बदली

 

RNE Network.

आस्था के भारी उत्साह के बीच शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में अब व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में लंबी कतारें , धक्का मुक्की, बैरिकेड पार करते लोग और अव्यवस्था जैसे हालात दिख रहे है। 
 

यात्रा के पहले दिन ही करीब 38 हजार श्रद्धालुओ ने दर्शन किये। कतारों में लोगों को घन्टो इंतजार करना पड़ा। कहा जा रहा है कि कई बिना दर्शन ही लौट गए। इस बीच, दर्शनों के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। श्रद्धालु नम्बर के हिसाब से लाइन में लग रहे है। इस बीच, रुद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रा के सम्बंध में भ्रामक सूचना और रील्स बनाने वालों पर 3 मुकदमें दर्ज किए गए है।

FROM AROUND THE WEB