RudraNewsExpress_Logo

आईफोन की EMI का बढ़ा बोझ, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

 

RNE Network.

अजब गजब शौक के कारण आदमी कई बार अजीबोगरीब घटनाएं कर जाता है। छोटी छोटी बातों को दिल से लगाकर वो अपनी जान को भी खतरे में डाल देता है।
 

एक डांस टीचर पर आईफोन की ईएमआई का बोझ इतना बढ़ गया कि उसने यमुना में छलांग लगा दी। कालिंदी कुंज के भोला घाट पर शुक्रवार रात लोगों ने एक व्यक्ति के यमुना में कूदने की सूचना दी।
 

रेस्क्यू टीम ने युवक को बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान फेज - 2 के निवासी दीपक कुमार, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। वह डांस टीचर है और पत्नी व 2 बच्चे हैं। दीपक ने बताया कि कुछ महीनों से आमदनी कम होने से वह आईफोन की ईएमआई नहीं चुका पा रहा था। आर्थिक तनाव में उसने यह कदम उठाया।

FROM AROUND THE WEB