Movie prime

मानसून सत्र में पेश हो सकती है 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट

 

RNE Network.

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरम्भ होने की उम्मीद है। इससे पहले सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। 
 

इसके तहत देश की राजनीति और शासन व्यवस्था से जुड़े बहुचर्चित 130 वें संविधान संशोधन विधेयक पर जेपीसी 17 जुलाई की बैठक में रिपोर्ट अनुमोदित कर सकती है। इसके बाद रिपोर्ट को संसद के मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विधेयक की समीक्षा कर रही जेपीसी विधेयक के विवादित प्रावधान को बरकरार रखने की सिफारिश कर सकती है। हालांकि इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी सुझाए जा सकते हैं। विधेयक का सबसे महत्त्वपूर्ण प्रावधान यह है कि यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री पांच वर्ष या इससे अधिक की सजा पाने वाले गंभीर अपराध के मामले में लगातार 30 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे स्वतः पद से हटाया जा सके।

FROM AROUND THE WEB