मधुमक्खियों से बचने के लिए तालाब में कूदा, मौत हुई, मधुमक्खियों के हमले की बढ़ रही है घटनाएं
Apr 5, 2026, 10:31 IST
RNE Network.
इन दिनों राज्य के अलग अलग हिस्सों से मधुमक्खियों के हमले की अनेक घटनाएं सामने आ रही है। अधिकतर ये मधुमक्खियां वहां हमले करती है जहां बड़ी संख्या में लोग जमा होते है। पाली, नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर आदि क्षेत्रों में मधुमक्खियों के हमले की कई घटनाएं सामने आई है।
ताजा घटना पाली जिले के गुंदोज की है। गांव के एक 35 वर्षीय युवक हरीश की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। युवक हीरानगर तालाब स्थित मंदिर में पूजा कर रहा था। इस दौरान उस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
हमले से बचने के लिए उसने तालाब में छलांग लगा दी, जिससे वह पानी में डूब गया। उसके देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में तालाब के पास उसका सामान मिलने पर गोताखोरों की मदद से शव तालाब से निकाला गया।

