RudraNewsExpress_Logo

कंगना का बाबा रामदेव पर पलटवार, बोलीं- मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो

 

RNE Network.

अपने अटपटे व बोल्ड बयानों से सदा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस व हिमाचल प्रदेश के मंडी की भाजपा सांसद कंगना रनोत एक बार फिर चर्चा में है। योग गुरु बाबा रामदेव व कंगना के बीच बयानबाजी तेज हो गयी है।
 

गटर वाले बयान पर निशाना साधने वाले बाबा रामदेव पर अब कंगना ने पलटवार किया है और उनकी क्लास लगा दी है। कंगना ने कहा है कि बाबाजी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो। दरअसल, कंगना के गटर वाले बयान पर बाबा रामदेव ने कहा था कि उनका बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही, पहले के कारनामे कैसे रहे हैं। मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।
 

कंगना ने बाबा रामदेव के बयान पर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जवाब दिया और लिखा, बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो, कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप्स के आधार पर अंदाजा लगा सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों के लिए फटकार नहीं लगी, जो पक्के तथ्यों पर आधारित है न कि किसी गॉसिप या अंदाजे पर।
 

भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को फटकार लगाते हुए आगे कहा कि इसलिए मुझे करेक्टर के सबक मत दो। आपसे तो ज्यादा बेहतर है मेरा करेक्टर। विदित रहे, बाबा रामदेव ने एक टीवी चैनल को एक इंटरव्यू में कंगना के जैन जी को लेकर दिए गए गटर वाले बयान पर काफी लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे किसी भी जेन जी को गटर बोलना , ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। इस पर उनकी पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।

FROM AROUND THE WEB