Movie prime

केदारनाथ में सबसे ज्यादा 12. 61 लाख श्रद्धालु पहुंचे

 

RNE Network.

उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चारयात्रा धाम में इस बार पिछले साल से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस बार यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने विशेष प्रबन्ध किये हैं।
 

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के शुरुआती दो महीनों में 37 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में सबसे ज्यादा 12.61 लाख और बद्रीनाथ में 11 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किये है। उम्मीद है कि पिछले साल का रिकॉर्ड टूट जायेगा। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी चुनोतियो में अब तक 198 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। 2025 में करीब 51 लाख श्रद्धालु चारों धाम पहुंचे थे।

FROM AROUND THE WEB