कहाँ गई कुंभ मेले में वायरल हुई गर्ल मोनालिसा, केरल हाईकोर्ट ने रद्द की पुलिस सुरक्षा
Jul 11, 2026, 09:50 IST
RNE Network.
कुंभ मेले की सबसे वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है। वजह है कि केरल हाईकोर्ट ने कल शुक्रवार को मोनालिसा को सुरक्षा देने की बात कहने वाले अपने पिछले आदेश को रद्द कर दिया।
इस आदेश में पुलिस को मोनालिसा की सुरक्षा देने की बात कही थी, जब उनके पति पर उनके अपहरण का आरोप लगा था। लड़की के वकील पी एस अशीनाद के अनुसार पुलिस ने जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस को बताया कि जब उन्होंने सुरक्षा आदेश को लागू करने की कोशिश की तो लड़की का पता नहीं चल सका।
वकील अनिशाद ने कहा कि कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि जब लड़की सुरक्षा की मांग करते हुए संपर्क करे तो उसे सुरक्षा दी जाए। कोर्ट ने कहा कि अंतरिम आदेश रद्द किया जाता है। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। लड़की के पति फरमान पर उसके अपहरण का आरोप है।

