Movie prime

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सेवाएं रोकी गईं

 

RNE Network.

माता वैष्णों देवी की यात्रा भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई है। जम्मू इलाके में तेज बारिश होने के कारण वैष्णो देवी तक के मार्ग में बाधा आ गयी है। इस बाधा के कारण एक बारगी परिवहन के कई साधनों को बंद किया गया है। श्रद्धलुओं की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
 

बारिश के कारण बुधवार को माता वैष्णों देवी मार्ग पर फिर भूस्खलन हुआ। इसके बाद श्राइन बोर्ड ने दोपहर 3 बजे बैटरी - कार मार्ग अगले आदेश तक बंद कर दिया है। स्थितियां सामान्य होने पर ही यह मार्ग फिर शुरु किया जायेगा। वहीं बुधवार को हेलीकॉप्टर सेवा दिन भर ठप रही। जबकि रोपवे शाम 5 बजे दोबारा शुरू हो गयी।

FROM AROUND THE WEB