मधुमिता का 59 वर्ष की उम्र में निधन, ओडिशा में शोक
Mar 22, 2026, 12:16 IST
RNE Network.
भारत की प्रसिद्ध नृत्यांगना मधुमिता का निधन हो गया है। ओडिसा की नृत्यांगना मधुमिता का निधन शनिवार को कार्डियक अरेस्ट से हो गया। उनकी उम्र 59 साल की थी। उनके निधन से ओडिसा में शोक की लहर है।
प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना और ओडिसी गुरु दिवंगत मायधर राउत की बेटी मधुमिता राउत को कल कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। मधुमिता राउत ने दुनिया भर में नृत्य का प्रदर्शन कर ओडिसी नृत्य के प्रचार - प्रसार में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन पर नृत्य व गायन क्षेत्र के अनेक कलाकारों ने शोक जताया है। इसे ओड़िया नृत्य की बड़ी क्षति बताया है।

