रनवे पर फिर फिसला ट्रेनिंग विमान, इसी तरह के हादसे में हुई थी डिप्टी सीएम महाराष्ट्र अजीत पवार की मृत्यु
Aug 10, 2026, 10:12 IST
RNE Network.
हवाई सेवाओं को जैसे ग्रहण लग गया है। लगातार इनकी दुर्घटनाओं की खबरें सुनने को मिलती है। यह सिलसिला अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना के बाद आरम्भ हुआ है। हॉलांकि उस घटना के बाद से हवाई पट्टियों व विमान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। थोड़ी सी भी चूक होने पर विमान को उड़ाया नहीं जाता। सरकार भी इस मामले में सख्त हो गयी है।
मगर फिर भी घटनाएं लगातार हो रही है। बारामती एयरफील्ड पर रविवार को एक विमान रनवे से फिसल गया। विमान में सवार कैप्टन चिराग दोईफोडे व कैडेट अभिजीत जुन्द्रे सुरक्षित है। डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं। जनवरी में भी बारामती एयरपोर्ट पर हादसे में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत हो गयी थी।

