मानहानि केस में मेधा पाटकर को बड़ी राहत, कोर्ट में आरोप साबित नहीं हुए, बरी किया
Jan 27, 2026, 11:04 IST
RNE Network.
सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मानहानि के एक चर्चित व पुराने मामले में मेघा पाटकर को बरी कर दिया है। ये उनके लिए बड़ी राहत है।
दिल्ली की एक अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता व एक्टिविस्ट मेघा पाटकर को एक मानहानि मामले में बरी किया है। यह मानहानि का मामला मेघा पाटकर पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना ने दायर किया था। कोर्ट ने पाया कि आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं किये गए। इस कारण सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर को मानहानि के इस मामले से बरी कर दिया गया।


