RudraNewsExpress_Logo

पीएम मोदी की पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, सरकार की सख्ती के सामने मेटा झुकी

 

RNE Network.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट अस्थायी रूप से हटाए जाने के बाद मेटा ने सरकार से माफी मांग ली है। 
 

कम्पनी के ग्लोबल अफेयर्स प्रमुख जोएल कपलान ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री की पोस्ट पर लगी रोक तकनीकी गलती थी और इसके लिए मेटा की ओर से खेद जताया गया है। इस घटना के बाद सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जवाबदेही को लेकर भी कई सवाल उठाए हैं। मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले आईटी सचिव और फिर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

बैठक में पीएम मोदी की 23 जुलाई की फेसबुक पोस्ट हटाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। यह वही पोस्ट थी जिसमें प्रधानमंत्री ने छात्रों से बातचीत करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्यवाई का भरोसा दिया था। बाद में मेटा ने पोस्ट बहाल करते हुए इसे एआई आधारित सिस्टम की तकनीकी त्रुटि बताया।

FROM AROUND THE WEB