Yellow alert rain : हरियाणा के चार जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विज्ञानियों ने 22 जुलाई से फिर से मानसून के एक्टिव होने और नमी वाली हवाओं के चलते वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है
हरियाणा के काफी जिलों में इस वर्ष काफी बेहतर वर्षा हुई। 21 जुलाई तक मानसूनी हवाओं में बदलाव के चलते रविवार को उत्तर हरियाणा के चार जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही चार और जिलों में वर्षा की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने 22 जुलाई से फिर से मानसून के एक्टिव होने और नमी वाली हवाओं के चलते वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसूनी हवाओं के थोड़ा कमजोर होने के कारण दो दिन तक कम वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही 22 जुलाई से फिर से मानसूनी हवाओं में नमी आने के कारण वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही रविवार को उत्तर हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में वर्षा हो सकती है।
इन जिलों में वर्षा की संभावना
मौसम विभाग ने हरियाणा के चार जिलों में रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व करनाल में तेज बारिश होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने इन चार जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके अलावा हरियाणा के दूसरे जिलों में बादल छाए रहने व कहीं पर हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई है। हालांकि हरियाणा के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन कुछ जिलों में बारिश तो हुई है, लेकिन ज्यादा बारिश नहीं हो पाई है। इसके कारण धान की खेती करने वाले किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है। हालांकि कपास व सब्जी की फसल के लिए बारिश सही अनुमात में हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इन जिलों में भी मानसून सक्रिय होगा।