Movie prime

पति फरमान की गिरफ्तारी पर रोक, पॉक्सो के मामले में आरोपी है मोनालिसा का पति फरमान

 

RNE Network.

इस बार के कुंभ मेले में सोशल मीडिया पर नीली आंखों वाली एक लड़की अपनी सुंदरता के कारण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। यह लड़की अपने माता - पिता व परिजनों के साथ कुंभ में मालाएं बेचने आई थी मगर फिर एक बड़ी सेलिब्रेटी बन गयी। फिल्मों की तरफ उसने रुख कर लिया।
 

बाद में उसने केरल के एक मुस्लिम लड़के से विवाह कर लिया। तब भी वह मीडिया में खूब चर्चा में रही। प्रचार तो उसे हर बात पर मिला। फिर अचानक उसके पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ तब यह तथ्य सामने आया कि वह नाबालिग है। एक बार फिर इस प्रकरण के कारण मोनालिसा व उसका पति चर्चा में है। जिस पर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है।
 

केरल हाईकोर्ट ने कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा के पति फरमान खान की गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगा दी है। उस पर नाबालिग को अगवा करने , पॉक्सो का मामला मध्यप्रदेश में दर्ज हुआ है। जोड़े का दावा है कि शादी के समय मोनालिसा 18 साल की थी।

FROM AROUND THE WEB