Movie prime

प्रदेश में चार करोड़ 42 लाख से अधिक लाभार्थी खाद्य सुरक्षा के तहत प्राप्त कर रहे हैं निशुल्क राशन

 

RNE Network.
 

प्रदेश में 93 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा जा चुका है। जनवरी 2025 को खाद्य सुरक्षा पोर्टल के फिर से शुरू होने के बाद और सक्षम व्यक्तियों द्वारा खाद्य सुरक्षा छोडने से एन एफ एस ए में हुई रिक्तियों पर 80 लाख से ज्यादा पात्र वंचितों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 करोड़ 42 लाख से अधिक लाभार्थी निशुल्क राशन प्राप्त कर रहे है। वहीं पचपदरा रिफाइनरी का जिक्र करते हुए मीडिया से बातचीत में गोदारा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने रिफाइनरी का काम तेजी से पूरा किया है। इस रिफाइनरी से प्रदेश में आर्थिक तरक्की के नये द्वार खुलेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

FROM AROUND THE WEB