Haryana News: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 तक नहीं होगा नए जिलों का गठन, सरकार ने लगाई रोक
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नए जिले बनने की प्रक्रिया फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ गई है। प्रदेश सरकार ने राज्य में नए जिले बनाने की प्रक्रिया पर 1 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में प्रशासन जनगणना की तैयारियों में व्यस्त हो गया है, जिसके चलते अब प्रदेश में नए जिले बनाने की प्रक्रिया जनवरी 2026 तक रोक दी गई है। प्रदेश में नए जिलों का इंतजार कर रहे लोगों को सरकार ने राज्य में नए जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और उप-तहसीलों के गठन का का फैसला रोककर बड़ा झटका दिया है। सरकार के फैसले के बाद अब प्रदेश के लोगों को नए जिलों, उपमंडलों और तहसीलों के गठन हेतु और इंतजार करना पड़ेगा।
जनवरी 2026 तक प्रदेश के जिले तहसील या कस्बे की प्रशासनिक सीमाओं में नहीं किया जाएगा बदलाव
हरियाणा सरकार ने फिलहाल किसी भी जिले, तहसील या कस्बे की प्रशासनिक सीमाओं में किए जाने वाले बदलाव पर जनवरी 2026 तक रोक लगाने का फैसला लिया है। 1 जनवरी 2026 से पहले नए जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और उप-तहसीलों की प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव नहीं करने का फैसले की वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा इस फैसले को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। हरियाणा सरकार में अतिरिक्त सचिव सुमिता मिश्रा द्वारा लिए गए निर्णय के तहत प्रदेश में 1 जनवरी 2026 से पहले किसी भी प्रकार का प्रशासनिक बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है। हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा जनगणना 2026 की तैयारी के चलते नए जिलों की गठन की प्रक्रिया पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।