New Four Lane : हरियाणा में 365 करोड़ की लागत से बनेगा नया फोर लेन, सीएम ने की घोषणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नए फोर लेन की सौगात दी है। यह फोर लेन मार्ग फर्रुखनगर-गुरुग्राम तक बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 365 करोड़ रुपए की लागत से फोर लेन बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों को गुरुग्राम में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की इसमें फर्रुखनगर-गुरुग्राम मार्ग के अलावा चंदू बाईपास को शामिल किया जाएगा। गांव बुढ़ेड़ा में 65 लाख की लागत से आधुनिक सामुदायिक केंद्र बनेगा। न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों की मांग पर सीएम ने कहा कि जहां संभव होगा, सड़कों को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
गांव टिकली में महाग्राम योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा, इससे टिकली, हसनपुर, सकतपुर, गैरतपुर व अकलीमपुर गांवों में स्वच्छ पेयजल एवं सीवरेज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसके अलावा न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में लगभग 88 करोड़ रुपए की लागत से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।
सीएम ने यह भी घोषणा की कि न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 90 से 95 में भूमि उपलब्ध होने पर श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही गुरुग्राम, मानेसर और फर्रुखनगर में भूमि उपलब्धता के आधार पर फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

