Movie prime

New Ips : हरियाणा के यह 21 डीएसपी बनेंगे आईपीएस, डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी लेगी फैसला 

 

हरियाणा को जल्द ही नए आईपीएस मिलने वाला है। इन पदों को एचपीएस यानी डीएसपी को प्रमोशन देकर बनाया जाएगा। पुलिस विभाग को जल्द 21 आईपीएस मिलेंगे। गृह विभाग द्वारा कुल 29 एचपीएस के नाम यूपीएससी को भेजे गए हैं। इनमें 21 का आईपीएस के लिए प्रमोशन होगा। एक एचपीएस तान्या सिंह का इंटेग्रेटिड सर्टिफिकेट होल्ड किया हुआ है।

ऐसे में यूपीएससी अधिकारियों की मुख्य सचिव व डीजीपी के साथ होने वाली डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक में उन पर क्या फैसला हो सकता है। उम्मीद है कि उन्हें प्रोविजनली प्रमोशन दिया जा सकता है। सीनियॉरिटी लिस्ट के अनुसार 2011 बैच के एचपीएस अमित दहिया तक प्रमोशन हो सकता है।

यह प्रमोशन 2020 से पेंडिंग हैं। उसके अनुसार हर साल की रिक्त सीट पर जिस एचपीएस का प्रमोशन होगा, उन्हें उसी वर्ष का कैडर दिया जाएगा। राज्य में आईपीएस कैडर के 144 पद हैं। इनमें 48 पोस्ट एचपीएस से आईपीएस में प्रमोशन कोटे की है। अभी प्रमोशन कोटे से 12 आईपीएस हैं। यानी 36 पोस्ट एचपीएस कोटे की रिक्त है।

21 एचपीएस का प्रमोशन होने के बाद भी 15 पोस्ट रिक्त रहेगी। हालांकि सरकार हर साल रिक्त होने वाले पदों के अनुसार कोटा तय करती है। अभी 12 आईपीएस में दो 2026 में ही रिटायर होंगे। 2020 के 5, 2021 के 4, 2022 के 4, 2023 का एक, 2024 के 3, 2025 के 4 पद मिलेंगे।

इनके नामों पर लग सकती है मुहर 

बैच 2007 से ममता खरब, 2008 से मुकेश कुमार व ध्यान सिंह पूनिया, 2009 से धर्मबीर सिंह, 2010 बलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, राजकुमार वालिया, ताहिर हुसैन, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह और सिद्धार्थ ढांडा, 2011 से तान्या सिंह, करन गोयल, संदीप कुमार, पूनम सिंह, भारती डबास, अमित दहिया, ऊषा देवी, जितेंद्र गहलावत, पुष्पा, धारणा यादव, अनिल कुमार, हितेश यादव, नुपूर बिश्नोई व पंखुरी कुमार।

FROM AROUND THE WEB