Movie prime

New Metropolis : हरियाणा के यह 50 गांव शामिल होंगे नए महानगर में, एचएमडीए ने तैयार की ड्राफ्टिंग 

हिसार को महानगर बनाने की योजना पर लगातार काम हो रहा है। हिसार को देश का नया महानगर घोषित करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है,
 

हिसार को महानगर बनाने की योजना पर लगातार काम हो रहा है। हिसार को देश का नया महानगर घोषित करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है, लेकिन इस बार यह योजना कागजों से बाहर निकलकर महानगर का रुप लेने वाली है। महानगर योजना में हिसार शहर के अलावा 50 गांवों को शामिल किया जाएगा। इन 50 गांवों में हिसार व हांसी जिले के गांव शामिल है।

ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में भी महानगर की तर्ज पर विकास होगा और प्रॉपर्टी के रेट आसमान को छूने वाले है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के मार्गदर्शन में हिसार महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) के नोटिफिकेशन की ड्राफ्टिंग तैयार कर ली गई है। ऐसे में जल्द ही यह नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिससे हिसार के नियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुम्बई व कोलकाता जैसे महानगरों की तर्ज पर विकसित होने का सपना संजोए हिसार अब ठोस प्रशासनिक प्रक्रिया में प्रवेश कर चुका है। मेयर प्रवीण पोपली और मंडलायुक्त रवि प्रकाश की बैठक के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का मुख्यालय भी सक्रिय हुआ है।

महानगर में हिसार जिले के यह गांव होंगे शामिल 

हिसार का शहरी क्षेत्र के साथ अग्रोहा, अलीपुर, आर्यनगर, भगाना, बीड हिसार, चिकनवास, डाबडा, देवा, धान्सू, दुर्जनपुर, गंगवा, फ्रांसी, हिंदवान, जुगलान, जगान, किरमारा, खरड़, लाडवा, लांधडी स., लुदास, मंगाली आंकलान, मंगाली मोहब्बत, मंगाली झारा, मांगली ब्राह्माण, मय्यड, मिर्जापुर, मिरका, मुकलान, न्याणा, न्योलीकलां, पातन, रायपुर, सातरोड कलां, सातरोड खास, सातरोड खुर्द, शाहपुर, सिंघरान, तलवंडी राणा, ठसका, टोकस गांवों का क्षेत्र शामिल है।

महानगर में हांसी जिले के यह गांव होंगे शामिल

हांसी शहर के साथ बीड़ हांसी, ढाना, देपल, ढंढेरी, जमावड़ी, कुतुबपुर, रामायण और शेखपुरा।

विकास की नई परिभाषा गढ़ेगा

प्रस्तावित एचएमडीए का दायरा 876.78 वर्ग किलोमीटर का ही रखा गया है। इस क्षेत्रफल में हिसार के शहरी और ग्रामीण इलाकों के 41 क्षेत्र तथा हांसी के नौ क्षेत्र शामिल किए गए हैं। यह योजना अब विकास की नई परिभाषा गढ़ेगी।

हिसार मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि 6 नगर योजनाकार विभाग से जानकारी लेकर सरकार की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। इसकी ड्राफ्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
 

FROM AROUND THE WEB