Movie prime

New Orbital Rail Corridor : हरियाणा में बनेगा नए आर्बिटल रेल कॉरिडोर, बजट बढ़कर हुआ दोगुना 

हरियाणा के नए आर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है

 

हरियाणा के नए आर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस कॉरिडोर के निर्माण के बाद हरियाणा के कई शहरों की सीधी कनेक्टिविटी होने वाली है और यह औद्योगिक क्रांति में अहम योगदान देने वाला है। हालांकि इस परियोजना की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब सरकार की तरफ से इसके बजट में बढ़ोतरी कर दी है।

अब इस परियोजना की लागत दोगुनी होकर 5,618 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,709 करोड़ रुपये हो गई है। यह कॉरिडोर खरखौदा, मानेसर और सोहना जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देगा और एनसीआर में नए टाउनशिप के विकास को गति देगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई एचआरआईडीसी की बैठक में बताया गया कि परियोजना की 7,070 मीटर लंबी टनल में से 4,349 मीटर (करीब 61 प्रतिशत) खोदाई पूरी हो चुकी है।

यह कार्य न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) से किया जा रहा है। सभी जरूरी पर्यावरण और वन स्वीकृतियां भी मिल चुकी हैं, जिससे निर्माण में तेजी आई है। परियोजना के तहत किसानों को 2,273 करोड़ रुपये में से 1,929 करोड़ रुपये (करीब 85%) मुआवजा वितरित किया जा चुका है।

जल्द आएगी अंतिम रिपोर्ट

कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना लगभग तैयार है और अप्रैल में इसके शुरू होने की संभावना है। सभी 21 स्पैन पूरे हो चुके हैं और सिविल, ट्रैक, सिग्नलिंग व विद्युतीकरण कार्य समाप्त हो चुके हैं। नया थानेसर स्टेशन 10 अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। ईस्टर्न आर्बिटल रेल कारिडोर परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। सर्वे व ड्रोन मैपिंग पूरी हो चुकी है। अंतिम रिपोर्ट जल्द आएगी।

FROM AROUND THE WEB