Movie prime

New Rail Line : हरियाणा के इन दो शहरों को जोड़ने के लिए बनेगी 71 किमी लंबी नई रेल लाइन , केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी 

केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा को नई रेल लाइन की सौगात दी है। 71 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के माध्यम से दो शहरों के बीच में सफर सुपरफास्ट होने वाला है। रेलवे विभाग की तरफ से इस रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए 75 करोड़ रुपये  की लागत आएगी
 

केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा को नई रेल लाइन की सौगात दी है। 71 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के माध्यम से दो शहरों के बीच में सफर सुपरफास्ट होने वाला है। रेलवे विभाग की तरफ से इस रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए 75 करोड़ रुपये  की लागत आएगी।

रेलवे विभाग की तरफ से इस साल के अंत तक इस रेल लाइन के दोपरीकरण के काम को पूरा किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में दी है।

उनका कहना है कि इस नई रेल लाइन के निर्माण के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाया जाएगा, ताकि खाली पड़ी जमीन का प्रयोग लोगों की सुविधा में प्रयोग किया जा सके। केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बताया कि रोहतक से पानीपत की दूरी 71 किलोमीटर है, फिलहाल इन दोनों बड़े शहरों के बीच में रेल सफर के लिए सिंगल लाइन है।

इसके कारण ज्यादा लोड है और यात्रियों को सफर करने में समय लगता है, लेकिन नई रेल लाइन के साथ ही दोनों शहरों के बीच में लाइन का दोहरीकरण हो जाएगा।इस लाइन का काम अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे लाइन के साथ फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, स्कूटर पार्किंग तथा सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रस्तावित हैं। 

केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना का काम तेजी से हो रहा है। जहां पर देश के विभिन्न हिस्सों में नई रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है, वहीं वंदे भारत ट्रेन जैसी नई ट्रेन देकर इनकी संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है।

आज विकास कार्य पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में पांच गुना अधिक गति से आगे बढ़ रहे हैं। ज्योतिरादित्य एम सिंधिया रोहतक में देश के पहले एलिवेटेड रेलवे कॉरिडोर का अवलोकन करने के उपरांत मीडिया से संवाद कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक रेल नेटवर्क के विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। देशभर में आधुनिक रेल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विकास को नई गति देना है।

FROM AROUND THE WEB