Movie prime

New Road : हिसार एयरपोर्ट का एनएच-9 से सीधी होगी कनेक्टिविटी,  7.3 किमी लंबा नया रोड बनेगा 

प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार जिले की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच-9 पर बड़े सुधारों के लिए पहल की है
 

प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार जिले की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच-9 पर बड़े सुधारों के लिए पहल की है। कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर हिसार एयरपोर्ट के पास नई सड़क, ओवरब्रिज और अंडरपास की तत्काल जरूरत बताई है।

एयरपोर्ट विस्तार के बाद आसपास के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। मंत्री गंगवा ने मांग की है कि एयरपोर्ट की दीवार के साथ 7.3 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाए। इस निर्माण के लिए किसी नई जमीन के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है।

इन गांवों-शहरों की सुधरेगी राह, 3 किमी का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना होगा

वर्तमान में बुगाना, सरसौद और तलवंडी राणा के पास उचित कट और ओवरब्रिज न होने से वाहन चालकों को मजबूरन 3 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता है या वे गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाते हैं। इससे आए दिन हादसों का डर बना रहता है। पत्र में इन पॉइंट्स पर अंडरपास और कट पॉइंट बनाने की वकालत की गई है। रोड बनने का लाभ इन गांवों में तलवंडी राणा, बुगाना, सरसौद, धान्सू, जुगलान, बहबलपुर, बाडो पट्टी, खेड़ी बर्की, धिकताना और सुलखनी। नगर पालिका बरवाला के लोगों के लिए हिसार की राह और आसान व सुरक्षित हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया : गंगवा

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि  प्रतिनिधिमंडल की मांग पर मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पत्र सौंपा है। जनहित में इन विकास कार्यों का होना अनिवार्य है, ताकि हादसों पर अंकुश लगे और ग्रामीणों को दूरी न मापनी पड़े। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है

FROM AROUND THE WEB