Movie prime

New Roadways Depot : हरियाणा में बनेगा नया रोडवेज डिपो, दिल्ली, शिमला, जयपुर, अजमेर, सालासर से होगी सीधी कनेक्टिविटी 

हरियाणा रोडवेज को नया डिपो मिलने वाला है। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जहां से देशभर के बड़े शहरों के लिए रोडवेज की सीधी बसें चलाई जाएगी और कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है
 

हरियाणा रोडवेज को नया डिपो मिलने वाला है। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जहां से देशभर के बड़े शहरों के लिए रोडवेज की सीधी बसें चलाई जाएगी और कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। हांसी रोडवेज सब डिपो को जल्द ही पूर्ण डिपो में परिवर्तित किया जाएगा।

डिपो बनने के बाद यहां से बसों की संख्या में इजाफा होगा और यात्रियों को चंडीगढ़, दिल्ली, शिमला, जयपुर, अजमेर, सालासर सहित अन्य प्रमुख रूटों के लिए डायरेक्ट बस सेवाएं मिलेंगी। इस संबंध में हरियाणा रोडवेज के जीएम ने हांसी डीसी को पत्र लिखकर डिपो के लिए उपयुक्त जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि हांसी जिला बनने के बाद से सब डिपो पूर्ण डिपो बनाने के लिए लोग मांग कर रहे थे।

वर्तमान में यहां सीमित संसाधनों के साथ संचालन किया जा रहा है। इसके चलते कई लंबे रूटों पर यात्रियों को हिसार या अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। डिपो बनने से न केवल हांसी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। डिपो बनने के बाद हांसी से सीधे बड़े शहरों के लिए बसें चलने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।

सब डिपो में सुविधाओं की भेजी जाएंगी रिपोर्ट

रोडवेज मुख्यालय ने निर्देश दिए कि हांसी सब डिपो की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। इसमें यह बताया जाएगा कि अभी सब डिपो में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कितनी बसें संचालित हो रही हैं। रोज कितने यात्री आवागमन करते हैं और कर्मचारियों की मौजूदा संख्या कितनी है। इसके अलावा बसों की स्थिति, रखरखाव व्यवस्था और यात्रियों की मांग वाले रूटों का विवरण शामिल किया जाएगा।

5 सदस्यीय कमेटी होगी गठित

डिपो निर्माण और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी जमीन की उपलब्धता, यातायात जरूरतों, भविष्य की संभावनाओं और तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय को अंतिम प्रस्ताव भेजा जाएगा।

रिपोर्ट मुख्यालय भेजी : जीएम

हिसारा रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि हांसी सब डिपो को डिपो बनाने के लिए जमीन देखने और पुराने डिपो की अन्य चीजों की रिपोर्ट मुख्यालय मांगी है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।

FROM AROUND THE WEB