Movie prime

जींस पहनने पर टोका, नवविवाहिता ने दी जान : इंदौर की दर्दनाक घटना ने खड़े किए सामाजिक सवाल

 

RNE Network.

बेहद दुखद ! कपड़ें पहनने या न पहनने की बात पर भी युवा अधीर होकर जान तक दे रहे है। यह सामाजिक सोच में आये झूठे, दिखावे के बदलाव का ही परिणाम है। इसके दोनों पहलू है।
 

पहला पहलू यह है कि पसंद के कपड़े पहनने की छूट तो युवा हो या युवती, उनको मिलनी ही चाहिए। वहीं दूसरा पहलू यह है कि हर रिश्ते को लेकर भारतीय समाज में एक संस्कार है। जिसकी पालना में पहनावे की भी एक बड़ी भूमिका है। उसकी पालना भी सामाजिक व्यवस्था के अनुसार जरूरी है। इन दोनों पहलुओं में तालमेल होना लाजिमी है।
 

जहां यह तालमेल बिगड़ता है, वहां दुर्घटना होती है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सूर्यदेव नगर में 22 वर्षीय नवविवाहित गौरी ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। नवविवाहिता को सास ने जींस पहनने पर डांटा था। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज व मानसिक प्रताड़ना के गम्भीर आरोप लगाए है।

FROM AROUND THE WEB