गुरुद्वारे से नहीं निकले निहंग, सेना हुई तैनात, रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे का विवाद गहराया, सेना बुलाई
Jun 23, 2026, 08:34 IST
RNE Network.
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू स्थित एक गुरुद्वारे गतिरोध को कल तीसरा दिन हो गया। इस जगह पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गुरुद्वारे पर निहंगों ने आधिपत्य किया हुआ है और वे वहां से हट नहीं रहे हैं।
तनाव व कठिन स्थिति को देखते हुए सेना के जवान भी नागरासु पहुंच गए। जबकि पुलिस और आईटीबीपी के जवान वहां पहले से ही तैनात हैं। यह विवाद 20 जून को शुरू हुआ जब कर्णप्रयाग जा रहे करीब 8 निहंग सिख नाहरासु के गुरुद्वारे में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एक श्रद्धालु और एक सेवादार को बंधक बना लिया और गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर खुद को बंद कर लिया।

