Movie prime

आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 9 की मौत

 

RNE Network.
 

आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट मार्ग पर आज सुबह बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 यात्री और दो चालक सवार थे।
 

यह घटना तब हुई जब बस पड़ोसी राज्य तेलंगाना की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को चिंतुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को भद्राचलम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

FROM AROUND THE WEB