बीजू पटनायक पर टिप्पणी के लिए निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, दुबे ने बिना शर्त माफी मांगकर मामला खत्म किया
Apr 2, 2026, 11:39 IST
RNE Network.
अपने बड़बोलेपन के कारण अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे को बीजू पटनायक के मामले में माफी मांगनी पड़ी है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर अपनी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद बिना शर्त माफी मांगी है। निशिकांत ने कहा, टिप्पणियों को गलत तरीके से समझा गया। पहले तो यह मेरा व्यक्तिगत वक्तव्य था। नेहरू जी पर मेरे विचार को बीजू बाबू के ऊपर समझा गया। बीजू बाबू हमारे लिए स्टेट्समैन रहे है और रहेंगे। मेरी बात से यदि भावनाएं आहत हुई है तो मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं।

