Movie prime

राघव की जगह उपनेता बने आप सांसद के ठिकानों पर रेड, पार्टी ने कहा, इसके पीछे राघव चड्ढा का है हाथ

 

RNE Network.

ईडी ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर छापेमारी की। 
यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड में कथित अनियमितताओं के मामले में यह छापेमारी की गई।

 

पिछले दिनों मित्तल को राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता नियुक्त किया था। आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। पार्टी के सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि इस कार्यवाही के पीछे चड्ढा का हाथ है। 
 

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे बीजेपी की पंजाब चुनाव की तैयारी करार दिया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, जहां जहां चुनाव होता है, वहां बीजेपी अपनी एजेंसियां पहले भेज देती है।

FROM AROUND THE WEB