Movie prime

Rain Alert in Haryana: हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, इन 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी 

 

Rain Alert in Haryana: हरियाणा में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज हरियाणा में चमक गरज के साथ भारी बारिश होगी। आठ जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है,


जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ गरज और चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। अभी तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई है और सबसे कम बारिश कैथल और जींद में हुई है। बीते दिन पलवल सबसे गर्म जिला रहा।

 इन जिलों में होगी भारी बारिश 
 

मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में चार दिनों (21 जुलाई से 24 जुलाई तक) का बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 21 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी जिलों में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। वहीं कई जिलों में मध्यम बारिश के आसार है।

वहीं मंगलवार को हरियाणा के 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 75 से 100 प्रतिशत एरिया में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश यानि हल्की बारिश की संभावना है।

वीरवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश यानी हल्की बारिश की संभावना है। बाकी जिलों बादल छाएं रहेंगे व बूंदाबादी की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तूफानी बारिश होने से कई राज्यों में परेशानियां बढ़ सकती है। आज भी कई जिलों में भारी बारिश होगी।

FROM AROUND THE WEB