उत्तराखंड के स्कूलों में गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य हुआ, छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का ध्येय
Dec 22, 2025, 10:57 IST
RNE Network.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने स्कूलों में श्रीमद भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य कर दिया है।
इस कदम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ना है। जिससे उसका सर्वांगीण विकास हो सके।
इससे पहले जुलाई 2025 में उत्तराखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान गीता श्लोकों का पाठ शुरू करने का आदेश दिया था। यह नियम सरकारी स्कूलों के लिए तत्काल प्रभावी है, जिसमे कक्षा 6 से 12 तक के छात्र शामिल है। संस्कृत शिक्षक श्लोक पढ़ाएंगे और स्कूल नोटिस बोर्ड पर साप्ताहिक श्लोक प्रदर्शित होगा। निजी स्कूलों के लिए भी यह आदेश समान रूप से लागू करने की बात कही गयी है।

