New Bus Service : हांसी से हिसार, पानीपत, दिल्ली, सिरसा व चंडीगढ़ का सफर होगा सुहाना, शुरू हुई नई बस सेवा
हांसी से दिल्ली रूट के लिए सुबह 3:50 बजे, पानीपत के लिए सुबह 9 बजे से मिलेगी बस सुविधा 6 नई
चंडीगढ़, पानीपत व दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इसके अलावा खरड़, मिर्जापुर निवाणा व मध्यड़ गांव से आने वाले यात्रियों को भी राहत मिली है। हांसी बस स्टैंड सब डिपो को रोडवेज की 6 नई बसें और मिल गई हैं। बसें चलने का समय भी निधर्धारित कर दिया गया है। हांसी से सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर हिसार के लिए पहली बस रवाना होगी।
यह बस मव्यङ्ग, खरड़, मिर्जापुर होते हुए हिसार जाएगी। इसके बाद यह बस हिसार से सुबह 9 बजे चलेगी और हांसी होते हुए सीधी पानीपत जाएगी। एक बस हांसी दिल्ली सिस्सा रूट पर लगाई गई है। यह बस हांसी बस स्टैंड से प्रतिदिन से सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और दिल्ली जाएगी। दिल्ली से हांसी होते हुए सिरसा तक जाएगी। सिस्सा से हांसी आकर रुकेगी। वहीं चार बसें हांसी से चंडीगढ़ रूट पर लगाई गई हैं।
ये रहेंगे रूट
हांसी से हिसार वाया खरड़ मिर्जापुर : सुबह 7:15 बजे हिसार से पानीपत वाया हांसी : सुबह 9 बजे हांसी-दिल्ली : सुबह 3:50 पर
कुछ समय पहले किमी स्कीम की 5 बसें मिली थी
अक्टूबर महीने में हांसी बस स्टैंड से किलोमीटर स्कीम वाली पांच रोडवेज बसों का संचालन हुआ था। ये पांचों बसें भी यूरो-6 टेक्नोलॉजी की थी। किलोमीटर स्कीम वाली चलने वाली बसें एनसीआर एरिया में सेवाएं नहीं देती थी। किमी स्कीम की ये पांचों बसें गुरुरुराम, झज्जर, हिसार, जयपुर, चंडीगढ़, सिरसा, दिल्ली, पानीपत रूट पर सेवाएं दे रही हैं।
हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत: संस्थान प्रबंधक
हांसी को 6 नई बसें मिली हैं। इन बसों को पानीपत, सिरसा, दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर भेजना शुरू किया है। पानीपत व सिरसा दिल्ली के लिए समय निर्धारित कर दिया है। चंडीगढ़ रूट पर सवारियों के अनुसार बस भेजी जाएगी। हांसी के हजारों यात्रियों को राहत मिली है। सभी बसें यूरो-6 तकूनीक वाली बसें हैं।" -आत्मदीप, संस्थान प्रबंधक हांसी।

