Movie prime

School Holiday : हरियाणा में नवंबर माह में छुट्टियों की रहेगी भरमार, नौ दिन रहेंगे स्कूल बंद 

नवंबर माह की शुरुआत ही दो दिन की लगातार छुट्टी से होने वाली है, क्योंकि एक नवंबर को शनिवार है और इस दिन हरियाणा दिवस है।
 

हरियाणा में नवंबर माह में स्कूली बच्चों को छुट्टियों को भरपूर आनंद लेने का मौका मिलेगा। नवंबर माह में नौ दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा। इन नौ दिनों में जहां पर रविवार के साथ कई सार्वजिनक अवकाश आने वाले है। इन दिनों में स्कूलों के साथ सरकारी कार्यालयों की भी छुट्टी रहने वाली है। नवंबर माह की शुरुआत ही दो दिन की लगातार छुट्टी से होने वाली है, क्योंकि एक नवंबर को शनिवार है और इस दिन हरियाणा दिवस है।

ऐसे में हरियाणा दिवस के चलते स्कूलों के साथ सरकारी कार्यालयों की छुट्टी रहने वाली है, जबकि दो नवंबर को रविवार होने के चलते छुट्टी होने वाली है। इसके अलावा नवंबर माह में इनके अलावा सात अन्य छुट्टी होने वाली है। नवंबर के पहले ही सप्ताह में पांच नवंबर को गुरु नानक देवी जयंती है।

इसमें हरियाणा सरकार की तरफ से इस दिन भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ है। ऐसे में नवंबर के पहले ही सप्ताह में तीन छुट्टियों का संयोग बना हुआ है। ऐसे में स्कूली बच्चों को छुट्टी का भरपूर आनंद मिलने वाला है। 

नवंबर माह में होने वाली सार्वजनिक अवकाश की देखे पूरी लिस्ट 

1 नवंबर : हरियाणा दिवस
2 नवंबर : रविवार
5 नवंबर : गुरु नानक देव जयंती (बुधवार)
8 नवंबर : दूसरा शनिवार
9 नवंबर : रविवार
16 नवंबर : रविवार
23 नवंबर : रविवार
25 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (स्थानीय अवकाश) मंगलवार
30 नवंबर : रविवार
नोट : यह  सरकारी कैलेंडर के हिसाब से है। इन अवकाश को लेकर सरकार की तरफ से बदलाव किया जा सकता है। 

FROM AROUND THE WEB