सीमा हैदर छठी बार मां बन गयी, 11 महीनें पहले भी बेटी हुई थी
Feb 18, 2026, 11:12 IST
RNE Network.
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में आ गयी है। सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।
इसके साथ ही वह छठे बच्चे की मां बन गयी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। सीमा साल 2023 से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा ने 11 महीनें पहले एक बेटी को भी जन्म दिया था। सीमा के चार बच्चे उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से है, जबकि सचिन मीणा से उनका यह दूसरा बच्चा है।

