बुलेट ट्रेन से पहले सेमी हाई स्पीड रेल, 220 किमी प्रति घन्टे की रफ्तार से नई गाड़ी चलेगी
Apr 13, 2026, 08:29 IST
RNE Network.
भारतीय रेलवे ने बुलेट ट्रेन से पहले पूरे नेटवर्क पर सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के विस्तार पर जोर बढ़ा दिया है। 180 किमी प्रति घन्टे की रफ्तार वाली वंदे भारत ट्रेनों के बाद अब 220 किमी प्रति घन्टे की गति से चलने वाली नई ट्रेनसेट के निर्माण को मंजूरी दी गयी है।
रेल विभाग के अनुसार, नई पीढ़ी की ये सेमी हाई स्पीड ट्रेनें मौजूद ब्रॉडगेज ट्रेक पर ही चलेगी, जिसके लिए अलग कॉरिडोर बनाने की जरूरत नहीं होगी। इसके विपरीत, मुंबई - अहमदाबाद जैसी बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अलग ट्रेक व भारी निवेश की आवश्यकता रही है। यही कारण है कि रेलवे फिलहाल 200 किमी प्रति घन्टे से अधिक गति वाले नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने पर फोकस कर रहा है।

