उदय भानु चिब को शर्टलेस प्रदर्शन मामले में जमानत पर सेशंस कोर्ट की रोक
Mar 2, 2026, 11:14 IST
RNE Network.
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। युवक कांग्रेस के इस नेता को शर्टलेस प्रदर्शन के कारण गिरफ्तार किया गया था। जिसको लेकर भाजपा व कांग्रेस आमने सामने है।
इंडिया एआइ समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को मजिस्ट्रेट कोर्ट से मिली जमानत पर सेशंस कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट की इस रोक के बाद चिब को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस स्टे के लिए सेशंस कोर्ट गयी थी। पुलिस की कार्यवाही पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। सेशंस कोर्ट में अब 6 मार्च को सुनवाई होगी।

