RudraNewsExpress_Logo

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, शरद पवार ने हटाए 22 राष्ट्रीय प्रवक्ता

 

RNE Network.

महाराष्ट्र सहित देश की राजनीति में किसी बड़ी उथल पुथल की संभावना बन रही है। महाराष्ट्र में इन दिनों सर्वाधिक राजनीतिक घटनाएं हो रही है। कल अचानक से एनसीपी शरद पवार ने अपने सभी 22 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को हटा दिया।
 

पिछले काफी दिनों से शरद पवार के एनडीए के साथ जाने की चर्चाएं गर्म है। वे एक बार मोदी से भी मिले थे। मगर उन्होंने मीडिया के साथ इस बात को खारिज किया कि दोनों एनसीपी का कोई विलय हो रहा है या वे एनडीए के साथ जा रहे हैं। मगर दूसरी तरफ उनकी पुत्री व सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम मुद्दों पर केंद्र सरकार का समर्थन कर सकते हैं।
 

दरअसल, एनसीपी शरद व एनसीपी अजीत के विलय की खबरें काफी समय से चल रही है। एनसीपी अजीत शुरू से ही एनडीए के साथ ही है, इस कारण एनसीपी शरद के एनडीए के साथ आने की चर्चा थी। कल एनसीपी शरद पवार ने अपने सभी 22 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। अगली नियुक्तियों तक केवल विद्या चव्हाण व महेश तपासे ही पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखेंगे। पार्टी के पूर्व प्रवक्ताओं ने इसे संगठनात्मक समीक्षा का हिस्सा बताया।

FROM AROUND THE WEB