तुमाकुरु में सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारी की आत्महत्या से सनसनी
Mar 23, 2026, 11:29 IST
RNE Network.
कर्नाटक के जिले तुमाकुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पर सामाजिक कल्याण विभाग में काम करने वाले एक अफसर ने आत्महत्या कर ली है।
मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड करके अपनी आत्महत्या के लिए विभाग में ही काम करने वाले सीनियर अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है।
कर्नाटक के तुमाकुरु जिले में सामाजिक कल्याण विभाग में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत मल्लिकार्जुन ने शुक्रवार शाम को सामाजिक कल्याण विभाग के कार्यालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले अपने सहयोगियों को भेजे गए वीडियो में मल्लिकार्जुन ने कहा कि उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि जिला निदेशक कृष्णप्पा द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

