सुबोध अग्रवाल व अन्य की सुनवाई से हटे उपमन, जल जीवन मिशन का यह घोटाला करीब 900 करोड़ का
Mar 20, 2026, 12:08 IST
RNE Network.
जल जीवन मिशन में करीब 900 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े मामले में सेवानिवृत्त आईएएस सुबोध अग्रवाल व अन्य की आपराधिक याचिकाओं पर कल न्यायाधीश अनिल कुमार उपमन ने सुनवाई से इंकार कर दिया।
उन्होंने इस मामले में सुनवाई से हटते हुए इसे किसी अन्य बेंच में लगाने को कहा है। न्यायाधीश उपमन की बेंच में सुनवाई के लिए गुरुवार को सुबोध अग्रवाल व 9 अन्य की याचिकाएं लगी, जिसमे एफआईआर को रद्द करने का आग्रह किया गया है। इस मामले में पदमचंद जैन, महेश मित्तल, रामकिशन मीणा, रमेश चन्द्र मीणा व परितोष गुप्ता के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाई पर हाईकोर्ट ने 29 जनवरी को रोक लगा दी थी।

