Movie prime

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत के तेलंगाना कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

 

RNE Network.

कांग्रेस प्रवक्ता व फायर ब्रांड नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गयी है और उनकी गिरफ्तारी के आसार बन गए है।
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें उन्हें ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी गयी थी। यह मामला असम पुलिस द्वारा खेड़ा के खिलाफ दर्ज मानहानि और जालसाजी से जुड़ा है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा की पत्नी रिनीकी भुइंया सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

 

खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिनीकि भुइयां के पास अलग अलग देशों के कई पासपोर्ट है। इसी मामले में संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें एक सप्ताह की राहत यानी ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिल गयी थी।

FROM AROUND THE WEB